Cricket
------------------------------
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने स्टेडियम को 275 रन से हराया
-----------------------------
सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी और अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की अंडर 14 टीमों के बीच 35 -35 ओवर का मैच खेला गया जिसमें अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने 275 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी 29.4 में 367 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें मोनू यादव ने 73 गेंदों में 169 रन की शानदार पारी खेली 10 छक्के और 23 चौके लगाए देवांश राठौर ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए 5 छक्के और 2 चौके लगाए।उदित यादव ने 28 गेंदों में 50 रन बनाए 3 छक्के और 4 चौके लगाए अलीगढ़ एकेडमी के बल्लेबाजों ने मैदान में चारों तरफ चौके ,छक्कों की बरसात कर दी। स्टेडियम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमर आलम और योगेश कुमार ने तीन - तीन विकेट लिए उत्कर्ष और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करते हुए अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की टीम स्पिन गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 14.5 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें कबीर जादौन ने 30 रन बनाए लोकेश ने 15 रन बनाए अलीगढ़ एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऑफ स्पिनर युग शर्मा ने 4 ओवर में 12 रन देकर पांच विकेट लिए उदय माहौर और राघव वार्ष्णेय ने दो -दो विकेट लिए तनिश कनौजिया ने एक विकेट लिया।
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के मोनू यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के युग शर्मा बेस्ट बॉलर का खिताब जीता



Comments
Post a Comment