Cricket Match
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी रेड ने यलो को 9 विकेट से हराया
-------------------------------
5 विकेट लेकर युग शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच
-------------------------------
महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी रेड और यलो के बीच टी 20 मैच खेला गया जिसमें रेड ने यलो को 9 विकेट से हरा दिया।
मात्र 6 रन देकर 5 विकेट लेने वाले दाहिने हाथ के ऑफ स्पिनर युग शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
टॉस जीतकर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी यलो की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 62 रन पर सिमट गई जिसमें नीरज ने सबसे अधिक 14 रन बनाए रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए युग ने पांच विकेट और दिव्य वार्ष्णेय ने दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली जिसमें वीर राठौर ने 29 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।



Comments
Post a Comment